फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के रोड शो से बाधित हुई शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
शामली में रालोद के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी का रोड सो के दौरान होता रोड सो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रालोद के रोड शो से बाधित हुई शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

शामली। दोबारा रालोद के जिलाध्यक्ष बने योगेंद्र चेयरमैन के रोड शो से शहर में यातायात बाधित रहा। शहर के भिक्की मोड़, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड और शिव चौक पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। वाहन चालकों को आवागमन के दौरान करीब 1.30 से तीन बजे तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर, जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद रोड शो को लेकर प्रशासन भी सख्ती के मूड में है। पुलिस प्रशासन से रोड शो की वीडियोग्राफी भी कराई है।
पार्टी हाईकमान ने योगेंद्र चेयरमैन को दोबारा से रालोद का जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। दिल्ली से लौटने पर जिलाध्यक्ष ने शहर में रोड शो किया। इसमें कई गाड़ियों का काफिला साथ था। वाहन पर पार्टी के नेता बैठे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इसका शहर में कई जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस वजह से शहर में काफी करीब 1.30 घंटे तक यातायात बाधित रहा। शहर में रोड शो के बाद पार्टी कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को तानाशाह और किसान और मजदूर विरोधी बताया। वक्ताओं ने जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अध्यक्षता प्रदेेश संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान और संचालन रजनीश कोरी और आशुतोष पंवार ने किया। इसमें अशरफ अली खान, ऋषिराज, वाजिद अली, रणधावा, मुबारक अली, बाबूराम पंवार, ताज मोहम्मद, सुनील मलिक, नीरज पंवार, अखिल बंसल, संजीव देशवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी की हो रही जांच
शामली। कोतवाली प्रभारी सुभाष राठौर के अनुसार शहर में धारा 144 लगी है, ऐसे में रोड शो के दौरान कहीं नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। इसलिए पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी कराई है। इस मामले में कानूनी सलाह ली जा रही है। हालांकि एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि उनके स्तर से इस संबंध में कोई अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें