शामली (ब्यूरो)। यातायात माह के तहत व्यापारियों की बैठक लेकर यातायात के नियमों का पालने करने व सड़क पर अतिक्रमण न करने संकल्प लिया।
शुक्रवार को नगर के सुभाष चौक पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सीओ सिटी निशांक शर्मा ने व्यापारियों को यातायात के नियमों के पालन करने पर जोर दिया। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीओ सिटी निशांक शर्मा ने सड़क पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण न किया जाए। अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने व्यापारियों से वाहन चलाते समय हेल्मेट पहने की सलाह देते हुए यातायात के नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने व्यापारियों से जाम से मुक्ति दिलाने में सहयोग की अपेक्षा करते हुए सड़क पर अतिक्रमण न करने की सलाह दी। इस मौके पर यातायात निरीक्षक चमन सिंह ने विचार व्यक्त किए।
मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ब्रजभूषण संगल, श्रीपाल गोयल, लोहरी मल धवन, कंवरवीर कांबोज, सुभाष धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, पंकज वालिया, आशुपुरी, अमित जैन, विकास धीमान, रवि संगल, रामकुमार राय, सुखपाल जांगिड़ मौजूद रहे।
यातायात के नियमों की शपथ ली
शामली। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के पालन हेतु गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या मधु शर्मा, समृद्धि मनोज शर्मा, पंकज गोयल, अरविद चौधरी, शशि चौहान, सदमा चौधरी, सुरुचि गौड़ आदि रहे।