फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाया

Thu, 26 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
हाइवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के  कांधला में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाए जाने कोे लेकर गांव की दर्जनों महिलाओं ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया ।
विज्ञापन


महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई न की तो वे पुन: अनिश्चित काल के लिए हाईवे को जाम कर देगी । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले लोगों के घरों पर दबिश दी।

थाना क्षेत्र के गांव नाला सहित कई गांवों में शराब माफिया स्तर पर हरियाणा से लाकर शराब बेच रहे हैं । जिसके कारण आज का नवयुवक इसमें फंसकर अपना जीवन बर्बाद करने पर लगा है। कांधला क्षेत्र के गांवों में शराब की अवैध ब्रिकी पर रोक लगाए जाने को लेकर महिलाओं ने अपनी कमर कस रखी है । 
विज्ञापन


अवैध शराब पर रोक लगाए जाने को लेकर महिलाएं पूर्व में पंचायत आयोजित कर चेतावनी दे चुकी है इसके साथ ही शराब बेचने की शिकायत  पुलिस व आबकारी विभाग से भी की जा चुकी है । लेकिन पुलिस के द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित गांव नाला की प्रतिभा, सुशीला, महेन्द्री, कमलेश, सुदेश, गीता, कुसुमलता सहित दर्जनों महिलाओं ने गुरूवार को कस्बा एलम के नाला फाटक दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुुंचकर करीब शाम के चार बजे जाम लगा दिया।

महिलाओं के द्वारा जाम लगाने की सूचना पर थाना प्रभारी सहाब सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने को आश्वासन दिया । लेकिन महिलाएं नहीं मानी ओर वे शराब मफियाओ की गिरप्तारी की मांग को लेकर अपनी बात पर अड़ी रही । इस दौरान पुलिस की महिलाओं के साथ में झड़पें भी हुई बाद में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस उनके साथ मे जाकर दबिश देगी । पुलिस के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम को खोल दिया । एक घंटा हाईवे जाम रहा जाम के दौरान यात्रिओ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें