शामली शहर में काफी प्रयास के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं आए दिन शहर जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को शहर में भयंकर जाम के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम के कारण शहर में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। पैदल निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। वहीं, यातायात पुलिसकर्मी को भी जाम खुलवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही जाम के कारण गर्मी में लोग व बच्चे बुरी तरह से परेशान रहे।
शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए सीओ सिटी निशांक शर्मा द्वारा शहर के मैन रोड पर धीमानपुरा फाटक से लेकर विजय चौंक तक सड़क के बीच में डिवाइडर लगवाए गए, लेकिन फिर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पाई।
दूसरी ओर शहर के बीच रोड पर सड़क के किनारे आम की ठेलियों ने भी अतिक्रमण फैला रखा है। जिस कारण जाम लगने के बाद बाइक सवार भी नहीं निकल पाते। शहर में यातायात नियमों का पालन न करने के बाद भी जाम की स्थिति बन रही है। जिसकी वजह से शहर में उल्टे सीधे वाहनों का गलत साइड से प्रवेश करने से भी जाम की स्थिति बनती रहती है।
जाम की वजह से शहर में गर्मी के कारण दो घंटे तक जाम रहा, जिसके कारण काफी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया।