फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, अपराध ने कैराना को कर िदया बदनाम

Mon, 26 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Kairana drain case - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। व्यापारियों ने साफ तौर पर कहा कि बढ़ते अपराध ने कैराना को बदमनाम कर दिया। न तो यहां विकास हुआ और न ही कारोबारियों को सुरक्षा दी गई। नेता केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहे और कैराना पिछड़ता चला गया। 
विज्ञापन


मनोज वर्मा निवासी पट्टो वाला का कहना है कि गुंडागर्दी के कारण व्यापार पहले से आधा भी नहीं रहा है। बाजार सूने पडे़ रहते हैं। बाइक में पेट्रोल लेने के लिए हरियाणा जाना पड़ता है। विकास शर्मा निवासी जोड़िया कुआं का कहना है कि रंगदारी के कारण लोग डरे हुए हैं। 

 जिस कारण व्यापारी पलायन करने को मजबूर हैं। विकास के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। इलेक्ट्रानिक की दुकान करने वाले आरिफ उर्फ भूरा का कहना है कि गुंडागर्दी के कारण विकास का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


अगर अपराध खत्म हो जाए तो लोग निर्भिक होकर कार्य करें। शगुन मित्तल एडवोकेट का कहना है कि अपराधों के कारण कैराना बदनाम हो रहा है जिस कारण बाहर के लोग यहां आने से डरने लगे हैं। राजीव सैनी का कहना है कि रंगदारी के कारण हुई हत्याओं के बाद कस्बे का विकास ठहर गया है। बाजारों में पहले जैसी रौनक अब दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें