फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का सरकार पर हल्ला बोल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में सुभाष चौक स्थित प्रदेश मुख्यालय पर बैठक हुई। जिसमें 29 दिसंबर को होने वाले प्रदेशव्यापी हल्ला बोल कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह और नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जिले में हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन सुभाष चौक शिव मूर्ति पर 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। उन्होंने व्यापारियों से सुभाष चौक शिव मूर्ति पर बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, जिला महामंत्री राजेश सिंघल, जिला संगठन महामंत्री प्रदीप सिंघल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर संगठन महामंत्री अनुज गोयल, युवा इकाई के नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, राजीव गर्ग, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें