फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

Tue, 03 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद।मुजफ्फरनगर से सिलेंडर लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मोहल्ला आर्यनगर निवासी इमरान पुत्र अनवार मौहम्मदी गंज निवासी मुस्तकीम का ट्रैक्टर चलाता है। रविवार देर रात वह मुजफ्फरनगर से ऑक्सिजन के सिलेंडर थानाभवन ला रहा था। जब वह कृष्णा नदी के पुल के पास  पहुंचा तो ट्रैक्टर का तेल खत्म हो गया। वह उतरकर मालिक को अवगत कराने के लिए फोन कर रहा था।

उसी वक्त पीछे से आ रहे वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिस कारण वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार कराकर ट्रैैक्टर मालिक उसे घर ले आया, लेकिन कुछ घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। जिसके बाद  परिजनों ने इलाज में ट्रैक्टर मालिक द्वारा लापरवाही का आरोप लगाया। जिन्हें समझाबुझाकर मामले को शांत कर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मोबाइल कंपनी के कर्मी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कय्यूम पुत्र शौकत निवासी मुरादाबाद एक मोबाइल कंपनी में इंजीनियर है और शामली में तैनात है। सोमवार को वह थानाभवन की ओर से शामली की ओर आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक किरोड़ी के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल 
शामली। शामली आ रहे झिंझाना निवासी एक बाइक को वाहन ने       टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया। झिंझाना निवासी सचिन    कुमार बाइक से सोमवार को शामली में आ रहा था। बताया जाता है कि    जैसे ही आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली के पास पहुंचा तो अज्ञात    वाहन ने हाईवे पर उसको साइड मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से     घायल हो गए। उसे राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। देेर शाम तक इस संबंध    में कोई तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें