ऑक्सीजन प्लांट के लिए बिजली कनेक्शन लिया
शामली। औद्योगिक क्षेत्र और जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने की संभावना बढ़ गई है। उद्यमियों की ओर से आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए बिजली कनेक्शन ले लिया है। इसके अलावा प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा अगले सप्ताह जिले में आएंगे और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आक्सीजन प्लांट लगाए जाने के संबंध विचार-विमर्श करेंगे। फिलहाल सुरेश राणा लखनऊ में हैं।
जिले के अनुज गर्ग और सिल्वर बेल्स स्कूल के अनिल कुमार गोयल, अशोक बंसल आदि उद्यमियों की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में ढाई करोड़ रुपये की लागत से आक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए बिजली कनेक्शन लिया जा चुका है। सिल्वर बेल्स स्कूल निदेशक अनिल गोयल ने बताया कि आक्सीजन प्लांट तैयार होने में आठ माह का समय मुंबई से दिया जा रहा है। फिलहाल आक्सीजन सिंलिडर भी नहीं मिल पा रहे हैं। उनकी विदेशों से भी वार्ता चल रही है।