फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धांधली 

Thu, 16 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली(ब्यूरो)। ऊन ब्लाक क्षेत्र के गांव सूबरी में शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लग रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत कर कहा है कि डॉक्टर राममनोहर लोहिया आवास बनाने में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है, तो शौचालय निर्माण में गंभीर लापरवाही की जा रही है। ऐसे लोगों का चयन भी कर लिया गया है, जिनके घरों में पूर्व में शौचालय बनवाए गए थे। 

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में गत 13 जनवरी और फिर 30 जनवरी को भी शिकायत की गई थी। तब जांच करने के लिए परियोजना निदेशक गांव में पहुंचे थे, लेकिन जांच के नाम पर लीपापोती कर सच्चाई को दबा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोहिया आवास गांव के ही किसी व्यक्ति के खेत की जमीन पर बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन


आशंका है कि मकान निर्माण के बाद वही व्यक्ति मकान पर अपना कब्जा कर लेगा, जिससे पात्र व्यक्ति को उसका लाभ नहीं मिल सकेगा। इतना ही नहीं लोहिया आवास निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। आरोप है कि गांव में रहने वाली एक महिला का इंदिरा आवास योजना के तहत आवास बना तथा पूर्व में शौचालय भी बन चुका है। उसी महिला के नाम से पुन: शौचालय बनवाया जा रहा है। इस मामले में गंभीरता से जांच कराकर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


मौके पर संजय कुमार, ओमप्रकाश, इरफान, अनिल कुमार, शेर सिंह, शीशपाल, मामचंद, बिलाल हसन, सुनील कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि शिकायत पत्र पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें