शामली के भाकूवाला मंदिर में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। श्रीमहादेव रुद्र यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में महाभिषेक एवं 31 कुंडीय विशाल महारुद्र यज्ञ में शिव परिवार की नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में मूर्तियां स्थापित कराई गईं। वेद मंत्रों के साथ महायज्ञ में पंडितों द्वारा सुख शांति के लिए आहुतियां दिलाई गईं।
बुधवार को शहर के माजरा रोड स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर भाकूवाला में श्रीमहादेव रुद्र यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में महाभिषेक एवं 31 कुंडीय विशाल महारुद्र यज्ञ में द्वितीय विशाल महारुद्र यज्ञ एवं महाभिषेक के चौथे दिन काशी से आए यज्ञाचार्य हीरालाल पांडे के नेतृत्व में 51 पंडितों ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ में यजमान को आहुति दिलाई।
31 कुंडीय विशाल महारुद्र यज्ञ में वेद मंत्रों के साथ- साथ विद्वान पंडितों द्वारा शिव परिवार की नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में अनिल कुमार सिंघल, अंकुर सिंघल द्वारा मूर्तियां स्थापित कराई गईं। यजमान के रूप में अजय कुमार सिंघल पप्पू, विनोद कुमार, राजपाल सरोहा, डॉक्टर कुलदीप सक्सेना को मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञशाला में यज्ञ कराया। पंडित हीरालाल पांडे ने बताया कि यज्ञशाला की परिक्रमा करने से सभी कष्टों का निवारण होता है। इस मौके पर भूपेंद्र मलिक, मुकेश जागिड़, सुनील निर्वाल, दीपक गर्ग, विपिन अग्रवाल, सत्यप्रकाश कौशिक, रामवीर मलिक, लवली पुुरी, अरुण मित्तल आदि मौजूद रहे।