शामली। प्रायोजित एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा वैज्ञानिक सोच का विकास पर कार्यशाला आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य वक्ता वैज्ञानिक ह्दयनाथ दत्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें एक वर्ग में कक्षा छह से आठ व दूसरे वर्ग में नौ से 12 के छात्र-छात्राएं जो विज्ञान में सूची रखते हैं के बीच आयोजित की गई। जिसमें शहर के विभिन्न कालेजों से लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह कार्यशाला पांच सत्रों में आयोजित की। वहीं, अनेक कालेेजों से आए प्रधानाचार्यों ने प्रतिभागियों की सोच को मजबूती देने का काम किया। समापन सत्र में वीवी इंटर कालेज टीचर व जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. वीके गुलाटी ने बाल वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
वहीं, विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। आयोजित कार्यशाला में मौके पर मुुख्य रूप से शामिल होने वालों में गुलशन राय, रामरतन लाल संगल, आनंद प्रसाद, घनश्याम, मोहर सिंह, नीटू कुमार, मुदित गर्ग, मलूकचंद, अरुण कुमार, पुष्पेंद्र, योगेंद्र, मधुबन, शेखर चौहान, अशोक कुमार, अंकित भार्गव, परितोष शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।