शामली। बैंकांे की छुट्टी होने के कारण शनिवार को कालेजों में एडमिशन की गति धीमी रही। पूरे दिन में मात्र सात ही दाखिले हो सके। दो दिन अवकाश होने के कारण अब यूजी तीसरी और पीजी में दूसरी मेरिट से सोमवार को भी दाखिले होंगे।
यूनिवर्सिटी द्वारा एक दिन बढ़ने के बाद दाखिलों का सिलसिला कम ही रहा है। वहीं, शनिवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण भी दाखिले कम ही हो पाए। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने फिर एक दिन बढ़ाते हुए दाखिले की डेट 12 कर दी है।
शहर के दोनों कालेजों में बीकॉम की सीटें काफी खाली हैं। जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी इस मेरिट के बाद कोई ओर मेरिट जारी नहीं करेगा। यूनिवर्सिटी मेरिट से दाखिले के बाद अब बची सीटों पर ओपन मेरिट जारी कर खाली सीटों को भरेगी। वहीं आरके कालेज में यूजी बीकॉम में केवल एक दाखिला और पीजी में एमएससी में बॉटनी में दो, केमिस्ट्री में एक दाखिला हुआ है। वीवी पीजी कालेज में केवल पीजी कोर्स में एमए हिंदी में केवल तीन दाखिले हुए। अब सोमवार को भी कालेजों में पुरानी मेरिट से ही दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
वीवी कालेज में यूजी व पीजी में सीटों की स्थिति
विषय संख्या खाली सीटें
बीकॉम 160 130
हिंदी 60 15
अर्थशास्त्र 60 30
गणित 60 18
राजनीति 60 54
अंग्रेजी 60 39
आरके कालेज में यूजी व पीजी के सीटांे की
बीकॉम 160 86
बॉटनी 30 16
केमिस्ट्री 20 05
फिजिक्स 20 06
एग्रोनॉमी 30 15
हॉर्टीकल्चर 30 21