फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिसंग के तालाब का निरीक्षण किया

Tue, 21 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। ऊन ब्लाक के तिसंग गांव के तालाब का सीडीओ सोमवार को निरीक्षण कर वास्तविक हकीकत जानी। इस दौरान कई खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तालाब के लिए पांच लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। 2.50 लाख रुपये की लागत से तालाब की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बताया कि तालाब के किनारे सीमेंट की बेंच नहीं बनी हैं और तालाबों का साैंदर्यीकरण के लिए पौधरोपण भी नहीं किया गया है।

साथ ही पौधरोपण की सुरक्षा के लिए ईंटों की जालीदार ट्री गार्ड भी नहीं बने हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार और ग्राम प्रधान राफा ने बताया कि 30 जून के बाद तालाब पर पौधरोपण किया जाएगा। सीडीओ ने तालाब की सुंदरता और सुरक्षा के लिए जालीदार ट्री गार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें