फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम बम पर इमराना का खुलासा: दंगों में मिला दर्द तो दिल में घर कर गई नफरत, बनवाए थे 55 बम, अब ये था प्लान

Sun, 18 Feb 2024 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

टाइम बोतल बम (आईईडी) के लिए 10 हजार रुपये देकर ऑर्डर देने वाली इमराना को एसटीएफ व शहर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब साजिशों का खुलासा होगा। अभी तक की पूछताछ में इमराना ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
टाइम बम मामला, आरोपी इमराना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइमर बोतल बम (आईईडी) का आर्डर देने वाली इमराना ने एसटीएफ की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। इमराना अपने परिवार के साथ शामली कोतवाली के मोहल्ला प्रेमपुरी में वर्ष 2000 से रहती है। उसका दो मंजिला मकान है। एक अन्य घेर बनाकर उसमें परिजनों ने पशु पाल रखे हैं, जिनका दूध बेचा जाता है। वहीं परिवार के सदस्यों ने जावेद पर इमराना को फंसाने का आरोप लगाया है। बताया कि जावेद के एक परिचित ने इमराना के बेटे सोनू के खाते में दस हजार रुपये भेजे थे।

विज्ञापन




धारा बढ़ाने की तैयारी
एसटीएफ एवं शहर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई इमराना से आईबी की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने षडयंत्र रचने की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। तीन दिन पहले एसटीएफ एवं शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना रोड निवासी जावेद को पकड़ा था। उससे चार टाइमर बोतल बम बरामद हुए थे उसने इमराना से मिले ऑर्डर के आधार पर बम बनाना बताया था। इमराना को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आईबी की टीम इमराना से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

आरोपी इमराना का घर - फोटो : Amar Ujala
भावुक हुआ पति बोला-उसके परिवार ने अपराध नहीं किया
इमराना का पति आजाद अपनी पत्नी को फंसाने की बात बताते हुए भावुक हो गया। आजाद का कहना था कि वह मेहनत मजदूरी करता है। तीन बेटियों की शादी कर चुका है। एक बेटे की कुछ माह पहले मौत हो गई थी। छोटा बेटा कक्षा बारह तक की पढ़ाई पूरी कर घर पर पशु पालता है और दूध बेचता है। संपत्ति के नाम पर उनके पास एक मकान, घेर व एक छोटी कार है।

बताया कि दंगे के दौरान उनके मकान में आग लगा दी गई थी। वह बंतीखेड़ा का रहने वाला है, उसकी ससुराल शाहपुर के गांव निरमानी में है। उसके परिवार ने कोई अपराध नही किया है। जावेद के बारे में उससे पूछा गया तो बताया कि जावेद पिता की मौत के बाद से अपने चाचा के घर रहता था।

इमराना गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
बेटी बोली-हमने मम्मी को पुलिस को सौंपा
इमराना की बेटी रुकसार का कहना है कि उन्होंने मम्मी को पुलिस को सौंप दिया है, क्योंकि उनका परिवार गलत नहीं है।
 

टाइम बम के साथ आरोपी जावेद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस 
बम बनवाने का इमराना का क्या था उद्देश्य?
किसने दिया था बम बनवाने का आर्डर?
जिन्हें दिए जाने थे बम, क्या करना चाहते थे वह ?
अब से पहले जेल तो नहीं गई है इमराना ?
किसी परिजन का कोई अपराधिक इतिहास तो नहीं?
इमराना के पास कितनी है संपत्ति?
तंत्र-मंत्र व दवाई के बहाने किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़ी है इमराना?
क्या कोई आतंकी संगठन इमराना के सहारे जिले में पैर तो नहीं पसार रहा?
धन देकर युवाओं को बनाया तो नही जा रहा स्लीपर सेल का मॉड्यूल्स?
 

मुजफ्फरनगर के खालापार में चार टाइम बम मिले। - फोटो : अमर उजाला
2009-2014 में भी बम बनवाए थे
यदि सूत्रों की मानें तो इमराना ने पुलिस को बताया है कि जावेद से 2009-2014 में भी बम बनवाए थे, अभी पूछताछ चल रही है।

आरोपी जावेद को लेकर जाती STF व बरामद टाइम बम - फोटो : Amar Ujala
शामली में कुछ समय के लिए रही थी इमराना
पूछताछ में इमराना ने बताया कि दंगों के दौरान उसका घर मुजफ्फरनगर में जला दिया गया था। जिस पर वह कुछ समय के लिए शामली के मकान में भी रही।
विज्ञापन

दंगा-फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दंगों के दौरान जावेद से बनवाए थे 55 बम
मेरठ एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इमराना ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि जावेद के पिता हकीम थे। इमराना उनके पास दवा लेने जाती थी। इस दौरान वर्ष 2009 में उसकी मुलाकात जावेद से हु।

बताया कि 2014 के दंगों में इमराना का घर जला दिया गया। इसके बाद से उसके मन में नफरत भर गई थी। उसने दंगों में इस्तेमाल के लिए जावेद से 55 बम बनवाए थे। कुछ बम लोगों को बांट दिए थे, जबकि कुछ को तालाब में फेंक दिया था। अब वह फिर से किसी नई साजिश का तानाबाना बुन रही थी। एसपी ने बताया कि ये प्रथम पूछताछ में जानकारी इमराना ने दी है। उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें