फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की परीक्षा चर्चा में शामिल होंगे जिले के तीन छात्र

विज्ञापन
शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक छात्रा खुशी गोयल का स्वागत करत शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जनपद के तीन स्कूली छात्र-छात्राओं को दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा करने का मौका मिला है। ये सभी 18 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगे और चर्चा का आयोजन 20 जनवरी को होगा। चयन होने पर स्कूलों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

चयनित छात्र-छात्राओं में सिल्वर बेल्स स्कूल के कक्षा नौ के छात्र वंश गर्ग और इसी स्कूल के कक्षा 11 के छात्र मोहित द्विवेदी शामिल हैं। इसके अलावा सरती देवी राजाराम स्कूल की कक्षा 11 की कॉमर्स की छात्रा खुशी गोयल का भी चयन हुआ है। सिल्वर बेल्स कालेज प्रधानाचार्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इसकी सूचना मिली है। स्कूल से बच्चों का चयन होने पर स्टाफ और स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी छात्रों को 18 जनवरी को दिल्ली में बुलाया गया है। परीक्षा पर चर्चा का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी को होगा। उधर सरती देवी राजाराम स्कूल की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि स्कूल की छात्रा के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग मिलने का मौका मिलना छात्रा के साथ स्कूल के लिए भी गौरव की बात है। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें