दो ट्रेनों में पूरे दिन चला चेकिंग अभियान
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर मुख्य टिकट निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में दो पैसेंजर ट्रेनों में सवारियों की चेकिंग गई। चेकिंग के दौरान 132 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। बिना टिकट सवारियों से 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बृहस्पतिवार को दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेन संख्या 74021 व 74024 में बिना टिकट यात्रियों की लोनी से टपरी के बीच विशेष तौर से शामली -कांधला, थानाभवन हींड से लेकर टपरी तक रेल गाड़ी में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान मुख्य टिकट निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टिकट चेकर टीम ने ट्रेनों में सवारियों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 132 बिना टिकट यात्री पकड़े गए और करीब 38000 रुपये जुर्माना वसूला गय ।