फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्विंटल मिलावटी मावा, वनस्पति घी पकड़ा

विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा पकड़ा गया मावा व पनीर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस ने क्षेत्र के दो गांवों में चल रही मावे की भट्ठियों पर जांच की। इस दौरान पुलिस ने मिलावट के शक में करीब तीन क्विंटल मावा, वनस्पति घी, मिल्क पाउडर बरामद किया। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोतवाली पहुंचकर दोनों स्थानों से पकड़े गए मावा, वनस्पति घी और मिल्क पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए जबकि मिलावटी खाद्य पदार्थों को गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव अलीपुर में वासिद के घर में चल रही भट्ठी पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके करीब दो क्विंटल मावा, तीन टीन वनस्पति घी, आधा बोरा मिल्क पाउडर आदि बरामद किए। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, सुनील कुमार, प्रजनन सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मावा, वनस्पति घी और पाउडर के तीन नमूने लिए। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने गांव तीतरवाडा में राशिद के मकान चल रही भट्ठी से करीब एक क्विंटल मावा, पाउडर से बना दूध बरामद हुआ। यहां पर वनस्पति घी के दो टीन खाली मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा और दूूध के दो नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने जांच के लिए भेजेे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें