फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शहर का रूट डायवर्ट

विज्ञापन
शामली में फव्वारा चौक पर लगाई गई बेरिकेडिंग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बाजारों में दीपावली की भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन ने आज से शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। आज से प्राइवेट और रोडवेज बसें शहर के अंदर से होकर नहीं गुजरेंगी। ई रिक्शा भी बाजारों से होकर नहीं गुुजरेंगी।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। धनतेरस पर शहर के अंदर के बाजारों मेें पैर रखने तक की जगह नहीं रहती। ई-रिक्शा से हालात ओर ज्यादा खराब होती है। ऐसे में बाजार का हाल देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में आज से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। ये प्लान आज सुबह छह बजे से लागू हो जाएगा। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि शहर के दिल्ली बस अड्डे से होकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर गंगोह आदि स्थानों पर जाने वाली प्राइवेट और रोडवेज बसों का शहर के अंदर से प्रवेश बंद रहेगा। इन बसों का संचालन शहर के बाहर से बाईपास से होगा। धीमापुरा फाटक के पास रेलवे स्टेशन रोड से इन बसों को निकाला जाएगा। शहर के अंदर नया बाजार, गांधी बाजार, फव्वारा चौक, गांधी चौक, नेहरू मार्केट आदि मुख्य बाजारों में ई रिक्शाओं का संचालन बंद रहेगा। इनमें ई रिक्शाओं का प्रवेश बंद रहेगा
बैरियर लगाकर बंद होंगे रास्ते
यातायात प्रभारी के अनुसार शहर के शिव चौक के पास बना कट बंद कर दिया जाएगा। यहां पर बैरियर लगा दिया जाएगा। इसके अंदर किसी भी ई रिक्शा ,तीन पहिया ,चार पहिया वाहनों को आने जाने की अनुमति नहीं जाएगी ताकि बाजार में जाम ना लग सके। केवल दुपहिया वाहन जाएंगे और यदि भीड़ अधिक हुई तो स्थिति के अनुसार उनका संचालन भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारी वाहनों की नो एंट्री का समय बढ़ा
शामली। शहर में अभी तक भारी वाहनों की एंट्री रात नौ बजे खुलती है, लेकिन दीपावली के चलते इसका समय बढ़ा दिया गया है। यातायात निरीक्षक के अनुसार इसका समय फिलहाल रात 11 बजे तक कर दिया गया है लेकिन यदि बाजार में भीड अधिक समय तक रहती है तो इसका समय बढ़ाया भी जा सकता है। यदि 11 बजे से पहले भीड़ खत्म हो गई तो नो एंट्री पहले खोली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें