शामली के जलालाबाद में चार दिन पूर्व तेज रफ्तार कार की टक्कर से कपड़ा व्यापारी योगेश की मौत के बाद शव को ई रिक्शा में अमानवीय तरीके से ले जाने के मामले में एसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार की देर रात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल हरीश कुमार ,अनिल कुमार और मोहम्मद समरयाब को निलंबित किया गया है। कहा कि लापरवाही और अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व सड़क हादसे के बाद मौके से कपड़ा व्यापारी का शव ई-रिक्शा में ले जाने में पुलिसकर्मियों ने अमानवीयता दिखाई थी।
इस दौरान शव के हाथ और पांव सड़क पर घिसटते हुए गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ कैराना को सौंपी थी।