फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद में किशोरी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार में कुत्ता घुमाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के साथ थाने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपी पक्ष की महिला ने थाने पहुंचकर दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मोहल्ला विवेक विहार निवासी अजय ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम मोहल्ले का आशीष अपना कुत्ता उनके घर के बाहर सड़क पर घुमा रहा था। उसने कुत्ता एक तरफ करने को कहा तो इसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आशीष ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव में उसकी बहन ज्योति और भाई वासु से भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार दोपहर को पीड़ित पक्ष के साथ हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी, कमलदीप, विकास, अजय कुमार व आशु आदि के साथ थाने पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उसी दौरान आरोपी पक्ष की महिला भी थाने पहुंच गई। उसने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें