फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बलवा और सदर तहसील के पास तीन उपरिगामी पुलों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
बलवा बाईपास।संवाद
विज्ञापन
शामली। बलवा-सदर तहसील के पास प्रस्तावित 116 करोड़ रुपये की लागत से तीन उपरिगामी पुल की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पांच सदस्यीय समिति ने आखिरकार मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में बलवा गेट के सामने उपरिगामी पुल और पानीपत-खटीमा हाईवे और दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले चौराहों पर दूसरा उपरिगामी पुल और तीसरा उपरिगामी पुल सदर तहसील के पास बनवाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई ने एस्टीमेट बनाकर केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली को भेजा था। सड़क हादसों को रोकने के लिए डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति में प्रस्तुत किया गया।
एक माह पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के सामने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव में बलवा और सदर तहसील के पास उपरिगामी पुल, गोहरनी और बधेव चौराहों की समस्याओं को अवगत कराया था। एआईसी पांंच सदस्यीय समिति की बैठक में गत मई माह में बलवा में दो, सदर तहसील में एक उपरिगामी पुलों की 116 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि बलवा और सदर तहसील में तीन उपरिगामी पुलों की एआईसी की पांंच सदस्यीय समिति बैठक में मंजूरी हो चुकी है। समिति की बैठक में प्राधिकरण के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह सिंह ने समिति के सम्मुख परियोजना की जानकारी देकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण जिले के तीनों उपरिगामी पुल निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी।
डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि शामली विकास प्राधिकरण के गठन के लिए अलग से प्रस्ताव कराकर शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने शामली के नए विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव एडीएम वित्त एवं राजस्व को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें