रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी, पुलिस को तहरीर दी
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के किवाना स्थित ईंट भट्ठे के मालिक ब्रजपाल से फोन पर एसएमएस भेजकर 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव किवाना निवासी ब्रजपाल पुत्र आशाराम ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि गांव के समीप उसका किसान ब्रिक फील्ड के नाम से भट्ठा है। 27 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने भट्टा स्वामी के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर 3 लाख रुपये भेजने की मांग की। रुपये नहीं भेजने पर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई।धमकी के बाद परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी हार्डवेयर व्यापारी आबिद से छह जनवरी की शाम को फोन पर 50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए पीड़ित व्यापारी के पड़ोसी जहूर, युसूफ और मेरठ निवासी जुबेर को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन शुक्रवार को पुलिस सिकंदर निवासी गांव खानपुर जपती थाना लोनी जिला गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया था।