फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों ने लगाया घर में नजरबंद करने का आरोप, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर थानाभवन शुगर मिल पर किसानों का धरना सोमवार को 9वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भुगतान के मुद्दे को लेकर वह सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें घरों में ही नजरबंद कर दिया। बाद में धरनास्थल पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी की।
संयुक्त किसान संघर्ष समिति के ठाकुर हरेंद्र सिंह, कपिल राणा, धीरज राणा आदि ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने से रोका। प्रशासन किसानों को हल्के में ले रहा है, जिसके कारण किसानों पर गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शेर सिहं राणा ने कहा कि रविवार को सांसद इकरा हसन ,जिला गन्नाधिकारी, उपजिलाधिकारी के सामने मिल के जीएम ज्ञानेंद्र वीर सिंह से हुई वार्ता भी विफल रही। अब प्रशासन को मिल पर बकाया भुगतान के लिए दबाव बनाना चाहिए। किसानों ने कहा कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें