फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल भूजल योजना में 14 गांवों में तीन करोड़ रुपये के हुए कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल भूजल योजना में 14 गांवों में तीन करोड़ के हुए कार्य
विज्ञापन

शामली। अटल भूजल योजना के तहत तीन करोड़ रुपये के कार्य चयनित 14 गांवों में कन्वर्जन के माध्यम से करा दिए गए हैं। जिसके तहत सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में अटल भूजल योजना की बैठक विभागीय अधिकारियों के साथ हुई। जिसमें डीएम जसजीत कौर ने योजना की प्रगति की समीक्षा की। विभाग के अधिकारियों के साथ फंड वितरण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी व बीडीओ ने बताया कि इस योजना में चयनित 14 गांवों में तीन करोड़ के कार्य कन्वर्जन के माध्यम से करा दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने अपने विभाग की योजना के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर सिंह, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, बीडीओ कांधला, सभी 14 ग्राम पंचायतों के सचिव, नोडल अधिकारी आशीष कुमार आईटीसी एक्सपर्ट शोकेंद्र सिंह, डीईओ प्रियंका, आईईसी एक्सपर्ट लखनऊ उर्वशी अस्थाना, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें