फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 30 जुलाई से दौड़ेंगी तीन अतिरिक्त कांवड़ स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए रेलवे ने 30 जुलाई से दिल्ली-शाहदरा, शामली और हरिद्वार के बीच तीन अतिरिक्त कांवड़ स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के शुरू होने से शिवभक्तों को हरिद्वार आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। तीनों स्पेशल ट्रेनें मिलकर प्रतिदिन छह फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन

शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर दयाल मीणा ने बताया कि 64033 कांवड़ स्पेशल दिल्ली से चलकर सुबह 7:05 बजे शामली पहुंचेगी और यहां से रवाना होकर 11:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हरिद्वार से चलकर शामली शाम 6:55 बजे पहुंचेगी तथा यहां से 7:00 बजे रवाना होकर रात 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 74023 कांवड़ स्पेशल दिल्ली से सुबह 8:50 बजे चलकर 10:55 बजे शामली पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हरिद्वार से दोपहर 3:25 बजे चलकर शाम 6:25 बजे शामली पहुंचेगी और 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर रात 10:00 बजे पहुंचेगी।इसके अलावा 64016 कांवड़ स्पेशल शाहदरा से सुबह 8:35 बजे चलकर दोपहर 2:25 बजे शामली पहुंचेगी। शामली से 2:27 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें