फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस कस्टडी से तीन आरोपी फरार, सिपाही-होमगार्ड हिरासत में, पूछताछ जारी

Thu, 22 Sep 2022 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

दो बदमाश समेत तीन आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए। इस मामले में एक सिपाही और होमगार्ड को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
तीन आरोपियों के पुलिस कस्टडी फरार होने का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में लूट की योजना बनाने के आरोप में पकड़े गए दो बदमाशों समेत तीन आरोपी चौसाना पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए। इस मामले रिपोर्ट दर्ज कर रात्रि ड्यूटी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में चौसाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। 

विज्ञापन


चौसाना चौकी पुलिस ने बुधवार को लूट की योजना बनाने के आरोप में दो आरोपियों गुफरान निवासी चौसाना व रहीस निवासी माही कोटा जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। एक अन्य युवक भी पुलिस की हिरासत में था, जो हवालात से बाहर था। बताया गया कि बुधवार की रात में सिपाही योगेंद्र सिंह सो गया। जबकि होमगार्ड संजय ड्यूटी से नदारद हो गया। इसी दौरान हवालात से बाहर बैठे युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए लॉकअप में बंद बदमाशों को टेबिल से चाबी उठाकर पकड़ा दी। दोनों बदमाश लॉकअप का ताला खोलकर व चाबी से हथकड़ी को खोलकर फरार हो गए। हवालात से बाहर बैठा युवक भी भाग निकला। 

यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बदमाशों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चौकी पहुंचे एसओ व सीओ कैराना ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही योगेंद्र से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पुलिस को खूब सुनाई खरी-खोटी, 19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, मनचलों की करतूत से उजड़ गया परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें