फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-रक्षा के नाम पर जनता को छलने वालों को नहीं मिलेगा समर्थन : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Sun, 21 Jun 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन के जस्सूवाला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गो-रक्षा और हिंदुत्व के नाम पर जनता का समर्थन लेने वाले यदि गोवंश की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो जनता ऐसे लोगों को समर्थन नहीं देगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत थानाभवन के जस्सूवाला मंदिर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का क्षेत्र के श्रद्धालुओं, गो-सेवकों एवं अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गाय केवल दूध देने वाला पशु नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का विषय है। इसलिए गाय को माता का दर्जा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि देश में गायों की वर्तमान स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार गो-रक्षा और हिंदुत्व की बात तो करती है, लेकिन गाय को पशुओं की श्रेणी से अलग कर गोमाता घोषित करने में भी गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए। नगर प्रवेश से पूर्व ग्राम भनेड़ा उद्दा में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के लिए थानाभवन से रवाना हो गए।
विज्ञापन

जलालाबाद में हुआ स्वागत
जलालाबाद। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज शनिवार को जलालाबाद पहुंचे, जहां प्राचीन जाहरवीर गोगा माड़ी गोरक्षनाथ मंदिर में उनका स्वागत किया गया। शेर सिंह राणा, विनोद उपाध्याय, अनुज सैनी, आशुतोष कुमार, अंकुर सैनी, मोहित सैनी, नीरज पांचाल, बंटी कश्यप, संजय शर्मा, मनोज रुहेला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें