फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल जिले में 14,41,706 पौधों का रोपण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इस साल जिले में 1441706 पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले के 26 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2022 में 35.0 करोड़ पौधों के रोपण लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 1441706 पौधों का रोपण किया जाना है। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में 1 से 7 जुलाई को वन महोत्सव सप्ताह शुरू किया जाएगा। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने संबंधित विभागों को उनके रोपण लक्ष्यों से अवगत कराया गया। जिसमें वन विभाग को 280476, जनपद के अन्य 26 विभागों को 1161230 पौधों के रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया। बैठक में प्रत्येक ग्राम सभा व ग्राम पंचायत और प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में एक-एक अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना को लेकर चर्चा की गई। प्रभागीय वनाधिकार ने बताया उद्यान का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम पर किया जाएगा। इस उद्यान को सामुदायिक, राजकीय, सरकारी अर्द्धसरकारी भवनों के परिसर या शहर में अवस्थित उद्यानों में छायादार फलदार, औषधीय एंव पर्यावरणीय महत्व के 75 पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें