फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार तभी मिलेगा पैसा, जब पिछले सत्र में खरीदी हो यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को यूनिफार्म के लिए धनराशि पिछले सत्र की तरह ही डीबीटी माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस बार शासन इस बार विचार कर रहा है कि नए सत्र में धनराशि तभी भेजी जाए, जब पिछले सत्र में इस योजना के तहत भेजी गई धनराशि से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदी गई हो। शासन ने प्रधानाध्यापकों से प्रमाण के लिए पिछले सत्र में खरीदी गई यूनिफार्म के साथ विद्यार्थी का फोटो मोबाइल एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

पिछले सत्र में शासन ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर और स्कूल बैग खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये की धनराशि भेजी थी, लेकिन कुछ अभिभावकों ने इस धनराशि से यूनिफार्म व अन्य सामग्री न लेकर अन्य निजी कार्यों में इस्तेमाल कर लिया। इस बार फिर शासन ने विद्यार्थियों की यूनिफार्म व अन्य सामग्री के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी माध्यम से सीधे धनराशि भेजने की तैयारी शुरू की है, लेकिन इस बार शासन ने पिछले सत्र में खरीदी गई यूनिफार्म का सत्यापन कराने की तैयारी की है। शासन इस बात पर विचार कर रहा है कि पिछले सत्र 2021-22 में लाभांवित विद्यार्थियों को धनराशि तभी जारी की जाए जब पिछले सत्र में जारी हुई धनराशि से निर्धारित यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदी गई हो। प्रधानाध्यापकों से यह सुनिश्चित कराया जाएगा और प्रमाण के लिए उन्हें पूर्ण यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग से सुसज्जित विद्यार्थी का फोटो मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड करना होगा। बेसिक शिक्षा के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार का कहना है कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार पिछले साल यूनिफार्म की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजी गई थी। इस बार भी शासन की जो दिशा निर्देश होंगे, उसके अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें