फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले के गांवों के परिसीमन में नहीं होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव...
विज्ञापन

- 230 ग्राम पंचायतों के भौगोलिक स्वरूप में नहीं हुआ कोई बदलाव
- कैराना देहात को पूर्व में ग्राम पंचायत में किया गया था शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शासन ने सभी जिलों से ग्राम पंचायतों के परिसीमन के प्रस्ताव मांगे हैं। पंचायत राज विभाग के अनुसार, जिले के गांवों में परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। कैराना देहात को पहले ही ग्राम पंचायत में शामिल किया जा चुका है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन ने गत पंचायत चुनाव के बाद अब तक ग्राम पंचायतों एवं राजस्व गांवों के नगर निकायों में सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद प्रस्तावित नया परिसीमन मांगा गया है। जिले का प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। शामली की बात की जाए तो जिले में 230 ग्राम पंचायतें हैं। गत पंचायत चुनाव से लेकर अब तक इनमें से कोई भी ग्राम पंचायत नगर सीमा विस्तार में शामिल नहीं की गई है।
विज्ञापन

केवल कैराना देहात का कुछ हिस्सा कैराना नगर पालिका में शामिल किया गया है। इनकी आबादी भी बहुत कम है। जबकि जिले में पांच सालों की अवधि में किसी भी नगर निकाय का सीमा विस्तार नहीं किया गया। हालांकि शामली नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर प्रशासन ने पहल की थी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को कहा गया था। इसमें शामली के आसपास के कई गांव शामली शहर में शामिल करने प्रस्ताव था।
यह प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड में रखा तो गया लेकिन बोर्ड ने इसे निरस्त कर दिया था। शासन ने पांच जून तक सभी जिलों से गांवों के परिसीमन के प्रस्ताव मांगे थे। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल का कहना है कि ग्राम पंचायतों की पूर्व की दशा और वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है। वर्तमान में जिले में 230 ग्राम पंचायत है। रिपोर्ट भेज दी गई है। जिले के गांवों में परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। कैराना देहात का कुछ हिस्सा पहले ही नगर पालिका में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन





- पिछले पंचायत चुनाव में सात लाख 54 हजार थे मतदाता

वर्ष 2021 के ग्राम पंचायत के चुनाव में जिले की सभी 230 ग्राम पंचायतों को मिलाकर सात लाख 54 हजार 654 मतदाता थे। इनमें 3126 ग्राम पंचायत वार्ड, 464 बीडीसी सदस्य, 19 जिला पंचायत के वार्ड थे। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले साल 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें