फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धागा व्यापारी के मुनीम से लूट में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानीपत के धागा व्यापारी ललित जैन के मुनीम से 32 लाख रुपये की लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस लुटेरों के बारे में सुराग मिलने का दावा कर रही है। पुलिस घटना में सोनीपत व पानीपत के बदमाशों के शामिल होना मानकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत स्थित शंकर सपनटैक्स के मुनीम अनिल नरवाल निवासी कहलपा थाना बरोदा जिला सोनीपत हरियाणा, चालक सतनाम सिंह निवासी पानीपत के साथ कार से करीब 32 लाख रुपये का कलेक्शन करके मेरठ से मंगलवार शाम को पानीपत लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास पर बुलेरो व वैगनआर कार सवार चार बदमाशों ने कार को रोक लिया और जीएसटी अधिकारी बताकर कार में पिछली सीट पर रखा रकम से भरा बैग, मुनीम का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटकर भाग गए थे।

इस घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहीं हैं। पुलिस मुनीम और कार चालक समेत कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि बदमाश घटना करने के बाद मेरठ की तरफ भागे और वहां से बागपत के रास्ते होते हुए सोनीपत की तरफ निकले हैं। पुलिस बदमाशों का सोनीपत व पानीपत के होना मानकर दबिश दे रही हैं। उधर, धागा व्यापारी ललित जैन ने फोन पर बताया कि इस घटना के संबंध में कोई नई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

- डीआईजी कर रहे मॉनिटरिंग
शामली में 32 लाख रुपये लूट की बड़ी वारदात का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया गया है कि डीआईजी ने सहारनपुर की एसओजी के अलावा इस घटना के खुलासे के लिए तेज तर्रार इंस्पेक्टर और दरोगाओं की टीम को लगाया गया है।
- लुटेरों की गाड़ियों के नंबर ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस
पुलिस मेरठ करनाल हाईवे, पानीपत खटीमा हाईवे और बागपत जिले के 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की दोनों कार कैद हो गईं, लेकिन उनके नंबर ट्रैस नहीं हो पाए। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने अपनी गाड़ियों पर जो नंबर प्लेट लगाई होगी वह फर्जी हो सकती है। हालांकि लुटेरों के पकड़े जाने पर ही असलियत का पता चल सकेगा।
- कोट
धागा व्यापारी के मुनीम से लूट करने वाले बदमाशों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - रामसेवक गौतम, एसपी
- फालोअप : ट्रेन पलटाने की कोशिश में छह दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

शामली। शामली और बलवा रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार देर रात को पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई थी। अज्ञात बदमाशों ने रेलवे लाइन पर लोहे का पाइप, सीमेंट का क्षतिग्रस्त पाइप और पत्थर रख दिए थे। लोको पायलट की नजर पड़ने पर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया था। इस मामले में रेलवे पुलिस और सिविल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और घटना की छानबीन की थी। स्टेशन मास्टर आशीष सैनी की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगा पाया। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें