बुधवार को शामली के थानाभावन में अमर उजाला फाउडेंशन और समाजसेवी संगठनों की ओर से युवक को भोजन देते
- फोटो : SHAMLI
जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं
थानाभवन (शामली)। लॉकडाउन के दौरान पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बढ़ाए गए हाथों के साथ कई समाजसेवी संस्थाएं एवं समाजसेवी जुड़ने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में जरूरतमंद परिवारों को रास्ते और घरों में भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ तीन संस्थाओं ने जरूरतमंदों को भोजन खिलाया। अग्रवाल युवा समागम ने कस्बे के मोहल्ला टंकी व अस्पताल कॉलोनी में करीब आधा दर्जन घरों के गरीब लोगों को भोजन वितरित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी शिवम गोयल ने बताया कि वह हर रोज 20 से 30 पैकेट भोजन तैयार कराते हैं, जिसके बाद वह गरीब लोगों में वह खाना बांटते हैं। लॉकडाउन तक वह इस अभियान को जारी रखेंगे। वहीं, समाजसेवी अनमोल गर्ग भी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जुड़े। इस दौरान उन्होंने कस्बे के युवाओं के साथ तीन दर्जन से अधिक गरीब परिवारों में घर-घर पहुंचकर खाना वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस समय में गरीब परिवार की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसके अलावा युवा नेता शोभित राणा के नेतृत्व में स्वयंसेवक संघ के दर्जनभर से अधिक युवा भी फल व नाश्ता लेकर राह में चलने वाले लोगों को भोजन करा रहे हैं। उनका कहना है कि दूर-दूर से लोग कस्बे से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना हमारा दायित्व बनता है।