मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के कोरोना से संक्रमित होने से जिले में भी हलचल मची है। प्रभारी मंत्री चौहान चार जुलाई को जनपद में आए थे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रम में भाग लिया था।
वह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। इसके अलावा मेरठ रोड पर स्थित एक होटल में भी उद्यमियों की बैठक ली थी, जिसमें डीएम और एसएसपी भी शामिल हुए थे। शनिवार को प्रभारी मंत्री के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जनपद में भी हलचल मच गई।
राज्यमंत्री कपिल देव ने प्रभारी मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। हालांकि उनका कहना है कि सात दिन पहले वे उनके यहां आए थे इसलिए वे क्वारंटीन नहीं होंगे। उधर सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि की प्रभारी मंत्री सात दिन पहले जिले में आए थे उनसे मिलने वालों को कोई नुकसान नहीं है।