फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चढ़ाव, गढ़ी दौलत में नलकूपों में फिर चोरी

Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव चढ़ाव में हुई चोरी के बाद किसान घटनाओं पर रोक लगाने को चर्चा करते हुए।
विज्ञापन
काधला। थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव और गढ़ी दौलत में बदमाशों ने सात किसानों के नलकूपों से उपकरण व अन्य सामान चोरी कर लिया। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की रात गांव निवासी किसान बबलू, सतपाल, पीतांबर व गांव गढ़ी दौलत में शब्बदर, खुर्शीद, जमशेद, गुफरान आदि के नलकूपों से उपकरण, तार सहित कीमती सामान को चोरी कर लिया।
सोमवार की सुबह जब किसान अपने नलकूपों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। गांव चढ़ाव में तीसरी बार नलकूपों से चोरी होने पर किसानों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया एक माह के अंदर गांव चढ़ाव में लगातार तीसरी बार व गढ़ी दौलत में दूसरी बार नलकूपों पर चोरी हुई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पूर्व में भी पुलिस में सूचना दी गई, लेकिन चोरी नहीं रुक पा रही है। किसानों ने बैठक कर अपने खेतों में पहरा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें