फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने पर दम घुटने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डूबने पर दम घुटने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन

शामली। दो दिन पहले गांव बधेव के निकट पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबे युवक की मौत डूबने पर दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर आया है, जो पानी में गिरते समय होना माना जा रहा है।
शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी 18 वर्षीय विशू सैनी दो दिन पहले रविवार दोपहर को अपने छह साथियों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। गांव बधेव के निकट नहर में नहाते समय विशू गहरे पानी में डूब गया था। करीब 27 घंटे बाद सोमवार को गोताखोरों ने नहर में बने कुंड से युवक का शव बरामद किया था। युवक के पिता सतीश की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में साथियों पर नहर में धक्का देकर गिराने का शक जताया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। देर शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण पानी में डूबने से दम घुटने से होना आया है। इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर आया है, जो पानी में कूदने के दौरान हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें