फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 घंटे तक चला स्ट्रांग रुम में ईवीएम जमा कराने का कार्य

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी के लिये रवाना होते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद शामली मंडी में बनाए गए विधानसभावार स्ट्रांग रुम में 9 घंटे तक पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम जमा कराने का कार्य चला। शांतिपूर्ण मतदान के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद दूसरे चरण के मतदान के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स दूसरे जिलों के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे शांति पूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद शाम सात बजे से लेकर सुबह चार बजे तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराने का सिलसिला चलता रहा। शामली मंडी में बनाए गए विधानसभावार स्ट्रांग रुम में पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को आरओ व एआरओ की देखरेख में रखवाया गया। ईवीएम जमा कराने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया।
फोर्स दूसरे चरण के चुनाव के लिए हुआ रवाना
शामली। मतदान के लिए शामली जिले में 34 कंपनियां पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के जवान और होमगार्ड पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बरेली समेत दूसरे जिलों से आए थे। विधानसभा का शांति पूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को शामली मंडी से डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर दूसरे चरण के मतदान के लिए रवाना हो गए। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली मंडी में बनाए कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा के स्ट्रांग रुम में ईवीएम की चौकसी के लिए अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। आगामी दस मार्च को चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों में कैद मत पत्रों की मतगणना कराई जाएगी।

शामली पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होने से पूर्व अधिकारियों से वार्ता करते सीओ लाइन ?- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें