फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई का काम अभी तक अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बरसात शुरू होने वाली है। प्री मानसून बारिश हो चुकी है, लेकिन नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है। अभी तक शहर के बीच से बहने वाले मुख्य नाले की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है। बाकी शहर के करीब 18 लिंक नालों में अधिकतर की सफाई नहीं हुई है। बरसात से पूर्व नालों की सफाई न होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आंधी के साथ बारिश हुई। इसे प्री मानसून बारिश माना जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा पश्चिमी उप्र में लगभग दस दिन बाद मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन नगरपालिका शामली द्वारा बरसात से पहले नालों की सफाई का काम पूरा होता नहीं दिख रहा है। शहर के छोटे बड़े 18 नालों के लिए करीब 30 लाख रुपये के बजट के टेंडर निकाले गए थे। इनमें से नौ नालों के ही टेंडर स्वीकृत हुए थे, जबकि बाकी नौ नालों के लिए किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाले।
शहर के बीच से बहने वाले करीब तीन किमी लंबे मुख्य नाले को चार हिस्सों में बांटकर जल्द सफाई कराने के टेंडर निकाले गए थे, जिनमें दो हिस्सों के ही टेंडर स्वीकृत किए गए थे। उनका काम भी अधूरा पड़ा है। छोटे नालों में चार नालों का ही काम पूरा हुआ है, जबकि एक नाले पर काम चल रहा है। इस तरह से देखा जाए तो अभी तक नालों की सफाई का काम लगभग 30 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि मुख्य नाले की सफाई का काम दो तिहाई से अधिक पूरा हो गया है। वीवी इंटर कालेज रोड व बुढ़ाना रोड नाले के पुल के नीचे की सफाई का काम पूरा हो चुका है। 20 श्रमिक रोज नाला सफाई के काम में लगाए गए हैं।
दयानंद नगर से आगे देशभक्त इंटर कालेज के पीछे से लेकर बुढ़ाना रोड पुल तक पक्के नाले की सफाई का काम जल्दी पूरा करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। मुख्य नाले की सफाई काम काम चार-पांच दिन में पूरा होने के बाद उन छोटे नालों की सफाई का काम कराया जाएगा, जिनका टेंडर नहीं हुआ है। उनका कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
-----
अब तक इन नालों की हुई सफाई
- गुरुद्वारा तिराहा से एसटी तिराहा तक नाला।
- रेलपार बाईपास नाला।
- झिंझाना रोड पर दोनों तरफ के नाले।
- विजय चौक से फव्वारा चौक होते हुए लोहे के पुल तक नाला।
- ढेवा बस्ती से शांति नगर तक नाला।
----
इन नालों पर चल रहा कार्य
- शहर के बीच मुख्य बड़ा नाला।
- टंकी रोड से शांति नगर नाले तक।
------
कोट...
शहर में नालों की सफाई का काम चल रहा है। मुख्य नाले की सफाई के लिए रोज 20 श्रमिकों के अलावा जेसीबी लगाई गई है। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें