फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा मृत बताकर गर्भपात करने वाली चिकित्सक का क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गर्भ में मृत बच्चा बताकर गर्भपात करने की आरोपी महिला चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर दिया गया है। पीड़िता ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव किरठल निवासी प्रियंका पत्नी प्रदीप चौहान साढ़े चार माह की गर्भवती थी। 16 जनवरी 2021 को महिला को परेशानी होने पर कस्बे की एक महिला चिकित्सक के लाया गया। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने पेट में बच्चा मृत बताकर उसका गर्भपात कर दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर महिला चिकित्सक ने पीड़िता को रेफर कर दिया। आरोप है कि चिकित्सक ने गर्भपात करते समय महिला की आंखों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। महिला के परिजनों ने एसीएमओ शामली को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को एसीएमओ केपी सिंह महिला चिकित्सक के क्लीनिक पहुंचे। उन्होंने जांच में पाया कि कई साल से क्लीनिक के पंजीकरण का नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। उन्होंने महिला चिकित्सक इकलेश चौहान का क्लीनिक सील कर दिया। एसीएमओडा. केपी सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर दिया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें