फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर मौसम ने झुलसाया, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर गर्मी से बचने के लिए नहाते युवक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गर्मी के तीखे तेवरों ने शनिवार को भी लोगों को परेशान रखा। सूरज की तपिश ने लोगों का तन झुलसाया तो दिनभर लोग गर्म हवाओं के थपेड़ों से भी जूझते रहे। शाम को आसमान में बादल दिखाई दिए। रविवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से गर्मी लगातार बढ़ रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शनिवार को भी पारा 43 डिग्री तक पहुंचा और लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के चलते दोपहर के समय लोग सड़कों पर कम दिखाई दिए। जो किसी कार्य से घर से बाहर निकले वह कपड़े से चेहरा ढक कर निकले।
गन्ने के रस और शिकंजी की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ दिखाई दी। शाम को आसमान में बादल दिखाई दिए तो गर्मी से राहत मिलने के उम्मीद जगी। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रविवार से मौसम में बदलाव आएगा। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें