कैराना। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में कमी आने से यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। शुक्रवार को जहां नदी का जलस्तर 229.72 मीटर दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को यह घटकर 229.5 मीटर रह गया।
शुक्रवार और शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 23 हजार 950 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। इसके चलते जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को यमुना नदी समुद्र तल से 229.72 मीटर की ऊंचाई पर बह रही थी, जबकि शनिवार को यह स्तर 229.5 मीटर पर आ गया। नदी के जलस्तर में गिरावट के कारण यमुना का प्रवाह पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है। वहीं शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से आगे पहाड़ों पर 12.5 एमएम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।