कैराना में नदी के बीच जमीन की मिटटी उपर उठने की वायरल विडियो का स्क्रीन शाट
- फोटो : SHAMLI
कैराना। बहती हुई नदी के बीच से पानी के अंदर से धीरे धीरे जमीन ऊपर उठने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक यमुना नदी बताते हुए घटनास्थल को पानीपत-यूपी सीमा बता रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें बहती हुई नदी के बीच से पानी के अंदर से धीरे-धीरे जमीन ऊपर उठती दिखती है और नदी के बीच उठी हुई जमीन के काफी लंबा रास्ता सा बन जाता है। नदी के पास खड़े युवक नदी को यमुना नदी के नाम से पुकार रहे हैं तथा बता रहे हैं कि पानीपत-यूपी सीमा पर यमुना नदी में जमीन ऊपर आ गई। युवकों की भाषा कुछ हरियाणवी लग रही है। वही वीडियो वायरल होने के बाद उसके सही स्थान के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वीडियो में जो दिख रहा है, उस तरह की घटना की कहीं से भी कोई सूचना नहीं आई है। ड्रेनेज विभाग मुजफ्फरनगर डिवीजन के जेई आशु कुमार का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है और न ही उनके डिवीजन में इस तरह की कोई बात हुई है।