कांधला। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोस की महिला पर रिलेशनशिप में रहने और अनैतिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला उसकी बात न मानने पर उसके पति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़िता ने रविवार को थाना कांधला पर दी तहरीर में बताया कि उसके मोहल्ले की महिला ने उसके जेवर व रुपये ले रखे हैं। आरोप है कि आरोपी महिला रिलेशनशिप में रखना चाहती है और उसके साथ पुरुषों वाली अश्लील हरकतें करती है। इतना ही नहीं आरोपी महिला उस पर अनैतिक संंबंध बनाने को मजबूर करती है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिला ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और उसके पति को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।