फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव हुरमजपुर में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज न होने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती तो उच्चाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। जनपद बागपत के गांव छछरपुर निवासी नीतू की शादी गांव हुरमजपुर निवासी अंकित के साथ 19 जनवरी 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र है। शनिवार को नीतू की शामली के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पिता मगन सिंह ने थाना कांधला पर दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास, देवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।। पीड़ित परिजनों ने कांधला थाना प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला काफी समय से बीमार थी और उसका शामली के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को भी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें