फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1669 बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Mon, 09 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जनपद में नवोदय प्रवेश परीक्षा 2017 के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर 2130 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी। जिसमें सभी सेंटरों पर 461 बच्चे अनुपस्थित रहे और 1669 ने ही परीक्षा दी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


रविवार को जनपद के पांच केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा में 1669 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में उपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा सुबह 11.30 से 1.30 तक आयोजित की गई। कई सेंटरों पर बच्चे परीक्षा समय से 15 से 20 मिनट तक लेट पहुंच सके। सभी केंद्रों पर सावधानी पूर्वक प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने परीक्षा के बीच में कक्ष में पहुंचकर परीक्षा की निष्पक्षता का जायजा लिया।

वहीं, नवोदय के अधिकारियों ने भी जनपद के पांचों केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही सभी केंद्रों की बच्चों की अनुपस्थित की जांच की। सभी केंद्रों पर कुल मिलाकर 461 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिसमें सबसे ज्यादा थानाभवन केंद्र पर 704 में से 192 बच्चे अनुपस्थित रहे। शामली केंद्र पर 310 में से 42 बच्चे अनुपस्थित रहे। ऊन केंद्र पर 557 में से 154 बच्चे अनुपस्थित रहे। कैराना में 321 में से 42 बच्चे अनुपस्थित रहे। जबकि कांधला में 238 में से 30 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा में अनियमितताएं सामने नहीं आईं।

45 मिनट देरी से शुरू हुई परीक्षा

शामली। नवोदय प्रवेश परीक्षा का समय 11:30 था। छात्र-छात्राओं की परीक्षा केंद्र के अंदर एक घंटे पहले ही एंट्री दे दी गई। लेकिन शहर के वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पेपर समय से न पहुंचने के कारण बच्चों को 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

यहां 12:10 तक भी पेपर शुरू नहीं हो सका था। डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि गाड़ी खराब होने के कारण पेपर लेट हुआ। नोडल अधिकारी एल द्विवेदी, परीक्षा इंचार्ज संदीप कुमार, राजबीर सिंह, एके सिंह ने बताया कि पेपर लाते समय बुढ़ाना में गाड़ी खराब हो गई। जिसके बाद दूसरी गाड़ी से परीक्षा केंद्र पर पेपर पहुंचाए गए। बच्चों को उतना ही अधिक समय दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें