शामली। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आरएसएस की नगर इकाई के तत्वावधान में गणवेश धारी संघ स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज को प्रणाम किया। वक्ताओं ने संघ के संस्थापक हेडगेवार के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।।
बुधवार को बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार ने हिंदू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ब्रह्मा ने सृष्टि की उत्पत्ति की थी। इसी दिन आर्यसमाज की स्थापना, संत झूले की जयंती और मां दुर्गा के नवरात्र प्रारंभ होते हैं।
उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाॅक्टर हेडगेवार का जन्म हुआ था। संघ बिना किसी भेदभाव और छूआछूत के कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। संघ जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए कार्य करता है। 1925 से लेकर आज तक संघ बिना रुके निःस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा कर रहा है।
बताया कि मेरठ प्रांत में 18 फरवरी 2018 को राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब ढाई लाख स्वयंसेवक शामिल होंगे। इस मौके पर नगर कार्यवाह भारत कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख ब्रिजेश कुमार, डाॅक्टर राजेंद्र पाल, राकेश कुमार, अनुज, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, उमेश कुमार, संजय कुमार, राजेंद मौजूद रहे। मुख्य शिक्षक जयदेव, नरेंद्र संगल, शिवकुमार आचार्य, देवराज देवरा, दीपक गर्ग का सहयोग रहा।