फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तिरंगे लहराए आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं

विज्ञापन
शामली वर्मा मार्केट में तिरंगा यात्रा निकाल कर मिठाई ​खिलाते वैश्य समाज के लोग । संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजिस्टर्ड ट्रस्ट की तरफ से शौर्य, पराक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने तिरंगे लहराते हुए आतिशबाजी की और मिठाइयां खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इस सफलता पर हर भारतीय नागरिक को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर की एतिहासिक विजय पर बुधवार देर शाम अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजिस्टर्ड ट्रस्ट की तरफ से शौर्य पराक्रम कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने तिरंगे लहराए और आतिशबाजी की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर सभासद रोबिन गर्ग, आकाश, राहुल तायल, हैप्पी, नीरज संगल, रजत बिंदल, आकाश गुप्ता, एनके कंसल, संजीव पिंटू, वैभव गोयल, आकाश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें