फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मानक पूरे नहीं होने पर परिवहन विभाग ने दो स्कूलों की चार बसें की सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। जांच के दौरान मानक पूरे नहीं मिलने पर शहर के दो स्कूलों की चार बसों को सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवेश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान शहर के प्राइड एकेडमी स्कूल की तीन बसों और भास्कर स्कूल की एक बस में निर्धारित मानकों की कमी पाई गई। जांच में खामियां मिलने के बाद चारों बसों को सीज कर दिया गया।
एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार स्कूल वाहनों की जांच की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों में फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों और अन्य निर्धारित मानकों का होना जरूरी है। मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल संचालकों को पहले भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा तय मानकों के अनुरूप रखें। बच्चों को लाने और ले जाने वाले वाहनों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें