शामली। ननौता में इंजन फेल होने के कारण सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटा दस मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74024 का शामली पहुंचने का समय दोपहर दो बजकर 55 मिनट है। यह ट्रेन 29 मिनट ननौता रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन चार बजकर चार मिनट पर शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक घंटा 10 मिनट तक देरी से पैसेंजर ट्रेन के आने से बड़ौत बागपत, खेकड़ा, लोनी, शाहदरा और दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि ननौता रेलवे स्टेशन में 29 मिनट देरी तक पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। ठीक होने पर ट्रेन को शामली निकाला गया।