फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: व्यापारी हितों के लिए सुरक्षा कवच बनकर संघर्ष करेगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया गया तो संगठन सुरक्षा कवच बनकर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिव चौक स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बुधवार को भाजपा नेता विवेक प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर व्यापारियों के धरना-प्रदर्शन के बाद हुए समझौते के प्रति शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सम्मान व सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवेक प्रेमी के संबंध में अधिकारियों से बात कर यथाशीघ्र उनकी विवेचना पूरी कराकर उन्हें रिहा कराने में सहयोग करेगा।
समीक्षा बैठक में उपस्थित गांधी चौक के व्यापारियों, राजीव तायल, संजीव अग्रवाल, सचिन भारत, रवि जैन, आदि ने इस मामले में व्यापार मंडल की भूमिका की सराहना करते हुए आभार व्यक्त व्यक्त किया। बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाषचंद्र धीमान, रवि संगल, अनुज गोयल, महेश धीमान, सचिन, भारत, राजीव तायल, वैभव तायल, शिवांग गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें