फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: लोन दिलाने का लुभावना आफर बैंक खाते से उड़ा सकता है रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के अंधेरे में कस्बे की दीवारों पर मुद्रा लोन के पर्चे चस्पा
विज्ञापन

साइबर क्राइम का नया तरीका हो सकता है लोन दिलाने का ऑफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कस्बे की दीवारों पर रात में मुद्रा लोन देने संबंधी पर्चे चस्पा कर दिए गए। इस पर किसी बैंक का नाम पता नहीं है, सिर्फ व्हाट्सअप नंबर दिया है। व्हाट्सअप पर आधार कार्ड व अन्य कागज मांगे गए हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि पूरी जानकारी किए बिना कोई आधार कार्ड या अन्य कागज व्हाटसअप पर न भेजें।
पहले तो मौबाइल पर किफायती ब्याज दर के लुभावने आफर के मुद्रा लोन के मेसेज आते थे। इससे भी आगे बढ़कर अब कस्बे की दीवारों पर मुद्रा लोन के लुभावने आफर के पर्चे चस्पा किए गए हैं। लोन ऑफर के पर्चे पर किसी बैंक का नाम नहीं है। केवल मुद्रा लोन के लिए एक व्हाट्सअप नंबर दिया गया है। पर्चे पर लिखा है कि किशोर लोन योजना के तहत महिलाओं व छात्रों को 30 से 50 प्रतिशत की विशेष छूट। लोन लेने के इच्छुक पर्चे पर लिखे व्हाट्सअप नंबर पर संपर्क करके अपने डाक्यूमेंट भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि ऐसे मामलों में साइबर अपराधी आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागज मिलने के बाद मोबाइल पर ओटीपी पूछकर बैंक खाते से रकम निकाल सकता है। इस तरह के ऑफर से सावधान रहना चाहिए। उनका कहना है कि रिर्जव बैंक आफ इंडिया के अधिकृत बैंकों से ही लोन लेना चाहिए। व्हाट्सअप पर अपना आधार कार्ड अथवा अन्य कागज किसी अनजान को न भेजें। इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। किसी को भी अपना ओटीपी शेयर न करें। अनजान व्यक्ति से मोबाइल अथवा व्हाट्सअप मेसेंजर पर अपने बैंक खातों और अन्य जानकारी शेयर न करें। इससे बड़ा फ्रॉड हो सकता है। साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि इस मामले की सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें